अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

         नमक मिला जलजीरा

 
गरमी का शुभ तरल पेय है
नमक मिला जलजीरा

चिउड़ा-दही, दही की लस्सी
स्वास्थ्य-विधा के श्रेय
आम टिकोरा और पुदीना
एक श्लोक हैं गेय
गाते तुलसी और कबीरा
गाते नानक-मीरा

नींबू-पानी, बेल-जूस है
खस का शर्बत श्रेष्ठ
डाब नारियल लस्सी कममिठ
जमकर पीता ज्येष्ठ
थोड़ा नमक मिलाकर खाती
नित्य थकावट खीरा

खरबूजे का बना पनाकम
ऊर्जा का पकवान
ताजा-ताजा बनी शिकंजी
करती मन धनवान
जग्गो-जोहरा-चड्ढा पीते
घीसू-माधव-हीरा

- शिवानन्द सिंह 'सहयोगी'
१ मई २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter