अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

         गर्मी दूर करे जलजीरा

 
गर्मी दूर करे जलजीरा
ठंडी तासीर हरे सब पीरा

बौर भरी वृक्षों की डारी कारी कोयल कूके प्यारी
बैसाख महीना धान सुबीरा गर्मी दूर
करे जलजीरा

बाँध पुदीना जब मटकी पर नींबू माला पहन गले पर
ठेले साथ सुहाए खीरा गर्मी दूर
करे जलजीरा

प्राची सूरज ताप बढ़ाता बूँद पसीना बहता जाता
खूब पिए आम-पना वीरा गर्मी दूर
करे जलजीरा

घर में आम अचार बना है बढ़नी मुँह रूमाल तना है
नानी -दादी धरती धीरा गर्मी दूर
करे जलजीरा

अमिया कचरी सूखे छत पर खाए मीठी चटनी जी भर
आम फलों का राजा-हीरा गर्मी दूर
करे जलजीरा

- रश्मि सिंह
१ मई २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter