अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

         आना मेरे घर

 
जीरा पानी पीने मित्रों आना मेरे घर
गर्मी आई अंधड़ के संग लू डाले लंगर

जलजीरे की मोटी बोतल भेज ट्रंप के पास
बोला मैंने पी ले, शरबत लू फटके न पास
उसने मारी ठोकर, बोतल
गिरी सरहदों पर

आम पने में सौंफ मिलाकर भेज दिया इजराइल
नेतन्याहू पी ले प्यारे खत्म हो रहा ऑयल
ब्लास्ट हुआ उसके सीने में
जीरा हुआ जहर

शी जिनपिंग तक खबर गई वे किए पुतिन को फोन
मार रहे शरबतिया ठट्ठा बदल गयी है टोन
अमिया तोड़ रहा है भारत
पेड़ों पर चढ़कर

पंगा लेने वालों आओ तुम्हें पिलाऊँ जाम
देर करोगे तो पक जाए यहाँ दशहरी आम
बीट करेंगे चिड़िया कौआ
युद्धों पर जमकर

- जिज्ञासा सिंह
१ मई २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter