अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

फूल कुटज का

 

फूल कुटज का हो या
हँसते हरसिंगार का
फूल फूल है

नर्म सहज सुन्दर ज्यों
भोले-भाले बच्चे
हँसते मुस्काते लगते हैं
कितने सच्चे

रंग बिरंगे कपड़ों की
महकी बहार का
फूल फूल है

रंग कुटज का कुछ सफ़ेद है
कुछ पीला सा
कुछ हँसता कुछ रूठी आँखों-
से गीला सा

फूलों का मदभरा रंग है
चटक-प्यार का
फूल फूल है

कुछ हँसती आँखों वाले
कुछ आँखें भींचे
काश बनें हम भी फूलों के
सुर्ख गलीचे

मौसम है बागों के
सतरंगे-शृंगार का
फ़ूल फूल है

- कृष्ण भारतीय 
१ जुलाई २०१९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter