अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

कुटज का वृक्ष भी

 

बारिशों में गुस्ल है करता कुटज का वृक्ष भी
जीवनी सबके लिए बनता कुटज का वृक्ष भी

औषधी ये है निराली लाभकारी है बहुत
है मुदावा रोग का लगता कुटज का वृक्ष भी

कौन से पर्वत से आया ये नहीं मालूम है
हाँ बहुत ऊँचाई पर दिखता कुटज का वृक्ष भी

गर लगालें आप घर में आएँगी खुशियाँ बहुत
हर जगह ही खूब है फलता कुटज का वृक्ष भी

छाल, पत्ती, जड़ सभी कुछ काम में आता बहुत
तिक्तता का स्वाद है भरता कुटज का वृक्ष भी

खूब महकें पुष्प “आभा” क्यारियाँ भरपूर हों
घर में आसानी से है जमता कुटज का वृक्ष भी

- आभा सक्सेना दूनवी
१ जुलाई २०१९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter