प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति  

१३. ७. २००९

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरनवगीत की पाठशाला

तरु कदंब

  1
तरु कदम्ब काटे बहुत,
चलो, लगायें एक
स्नेह-सलिल सिंचन करें,
महकें सुमन अनेक...

मन-वृन्दावन में बसे,
कोशिश का घनश्याम
तन बरसाना राधिका,
पाले कशिश अनाम
प्रेम-ग्रंथ के पढ़ सकें,
ढ़ाई अक्षर नेक
तरु कदम्ब काटे बहुत,
चलो, लगायें एक.....

कंस प्रदूषण का करें,
मिलकर सब जन अंत
मुक्त कराएँ उन्हें जो
सत्ता पीड़ित संत..
सुख-दुःख में जागृत रहे-
निर्मल बुद्धि-विवेक
तरु कदम्ब काटे बहुत,
चलो, लगायें एक...

तरु कदम्ब विस्तार है,
संबंधों का मीत
पुलक सुवासित हरितिमा,
सृजती जीवन-रीत..
ध्वंस-नाश का पथ सकें,
निर्माणों से छेक
तरु कदम्ब काटे बहुत,
चलो लगायें एक...

--आचार्य संजीव सलिल

इस सप्ताह

कदंब विशेषांक के अवसर पर विशेष संकलन- फूले फूल कदंब
bullet

अज्ञेय की दो रचनाएँ

bullet

आओ देखो यह कदंब का चित्र है

bullet

एक कदंब का पेड़ था

bullet

कदंब और ब्रज

bullet

कदंब का पेड़

bullet

कदंब के पेड़ के पत्ते

bullet

कदंब रुबाइयाँ

bullet

कहाँ गए कदंब

bullet

कालिंदी के तट पर

bullet

कुछ पारंपरिक छंद

bullet

खिले कदंब

bullet

जब कदम्ब का पेड़ देखता हूँ

bullet

तरु कदंब

bullet

नदी किनारे

bullet

पुष्पों की वर्षा करें

bullet

फूल कदंब

bullet

फूले कदंब

bullet

यह कदंब का पेड़

bullet

वर्षा ऋतु में

bullet

हे कदंब के वृक्ष

पिछले सप्ताह
६ जुलाई २००९ के अंक में

गीतों में-
क्षेत्रपाल शर्मा
,

अंजुमन में-
डॉ. वशिष्ठ अनूप
,

छंद मुक्त में-
डॉ. अश्वघोष,

क्षणिकाओं में-
अर्बुदा ओहरी
,

दोहों में-
चंद्रसेन विराट

अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
३०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
   
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०