प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति १३. १०. २००८

अंजुमन। उपहार। कवि। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति। नई हवा । पाठकनामा। पुराने अंक । संकलन। हाइकु । हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ । दिशांतर। समस्यापूर्ति

जग में मेरा गीत न होता

  गर जग में
मेरा गीत न होता
गूँगी पीर ब्याहता कौन

बिकती न आहों की गठरी
मुस्कानों की मंडी में
वरमाल किसे पहनाती तृष्णा
तृप्ति की पगडंडी में
अपयश किसे सुनाता किस्से
और उनको गीत बनाता कौन
गर जग में
मेरा गीत न होता
गूँगी पीर ब्याहता कौन

चाह तो होती पर
चाहत पर मिटना ही बस धर्म न होता
गुस्ताख़ हवा गुस्ताख़ न होती
प्यार बेशरम प्यार न होता
कौन पवन बन आता सुमुखि
आँचल को सरकाता कौन
गर जग में
मेरा गीत न होता
गूँगी पीर ब्याहता कौन

--दिव्यनिधि शर्मा

इस सप्ताह

गीतों में-
दिव्यनिधि शर्मा

अंजुमन में-
राजेन्द्र पासवान घायल

नई हवा में-
शामिख फ़राज़

छंदमुक्त में-
पंकज त्रिवेदी

मुक्तक में-
राज बहादुर 'विकल जलालाबादी'

 

पिछले सप्ताह
६ अक्तूबर २००८ के अंक में

संकलन में-
दशहरे के अवसर पर ८ सामयिक कविताएँ
विजय पर्व के अंतर्गत

गीतों में-
माहेश्वर तिवारी

अंजुमन में-
महावीर शर्मा

नई हवा में-
तस्लीम अहमद

हाइकु में-
डॉ. वेदज्ञ आर्य

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०