अभिव्यक्ति
कृपया केवल नए पते पर पत्र व्यवहार करें

16. 6. 2007  

अंजुमन उपहार कवि काव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

अमलतास के पास

तेज़ धूप के तेवर पल-पल बढ़ती जाती प्यास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

दूर-दूर तक राहों पर,
है गहरे सन्नाटे।
कुम्हलाए हैं फूल सभी,
पर मुसकाते काँटे।।
मौसम खो बैठा है अपना हरा भरा विश्वास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

सड़कों पर लू का कर्फ्यू है,
बाग सभी वीरान।
कहाँ मिलेगी छाया पंछी,
उड़ते हैं हैरान।।
फूलों की झालर से सज्जित एक पेड़ है खास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

जेठ दोपहरी अमलतास,
कुछ ऐसे हँसता है।
स्वर्णिम पगड़ी बाँध के,
जैसे दूल्हा लगता है।।
भीषण गर्मी में भी जाग्रत जिसके मन उल्लास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

जेठ मास में तपे रोहिणी,
अच्छी हो बरसात।
कजरारे बादल आएँगे,
लेकर नई सौग़ात।।
अमलतास का खिलना ऐसा देता है आभास।
फूलों की छैयाँ में बैठें अमलतास के पास।।

सजीवन मयंक

 

अमलतास विशेषांक

गीतों में-

bullet अनिल जनविजय
bullet अरविंद चौहान
bullet गिरि मोहन 'गुरु'
bullet गिरीश पंकज
bullet डॉ. जगदीश व्योम
bullet मोहिन्दर कुमार
bullet राकेश खंडेलवाल
bullet राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'
bullet रामेश्वर दयाल कांबोज 'हिमांशु'
bullet डॉ. वर्षा सिंह
bullet शास्त्री नित्यगोपाल कटारे
bullet डॉ. सुश्री शरद सिंह
bullet

सजीवन मयंक

bullet

डॉ. सुनील जोगी

अंजुमन में-

bullet

राजेंद्र पासवान घायल

कविताओं में-

bullet

अल्पना वर्मा

bullet गिरीश बिल्लोरे "मुकुल"
bullet

चंद्रकांत जोशी

bullet

जगदीश प्रसाद सारस्वत 'विकल'

bullet

तुषार जोशी

bullet

दिविक रमेश

bullet

बृजबिहारी पांडेय

bullet

ब्रह्मदत्त गौतम

bullet

डॉ. मंजु महिमा भटनागर

bullet

डॉ. मधु संधु

bullet

मधूलिका गुप्ता

bullet

मीना जैन

bullet

रघुवीर मिश्र

bullet राम भरोसा सिंह
bullet श्यामल मुंशी
bullet सुनीता चोटिया
bullet सुषमा श्रीवास्तव

हाइकु में-

bullet

डॉ. भावना कुँअर

bullet

राजेन्द्र तिवारी

bullet

संतोष कुमार सिंह

bullet

अरविंद चौहान

अंजुमन उपहार कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

Google

 
Search WWW  Search anubhuti-hindi.org

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी