— अभिव्यक्ति —
कृपया केवल नए पते पर पत्र व्यवहार करें

24. 4. 2007  

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

11
कुछ कहीं हो जाए

कुछ कहीं हो जाए,
यह संभावनाओं का शहर है।

रात के आग़ोश में
सो जाए सूरज, बहुत मुमकिन,
एक प्याली चाय में
खो जाए सूरज बहुत मुमकिन

कुछ न पूछो
यह नई परिकल्पनाओं का शहर है।

लाख बचकर आप निकलें
चोट लगकर ही रहेगी,
और इस पर आप को ही
भीड़ अपराधी कहेगी।

हों नहीं हैरान
यह सनकी हवाओं का शहर है।

भूलकर भी दो गुने दो चार
अब होता नहीं है
सत्य को इतना खरा
आधार अब होता नहीं है

झूठ के हैं पाँव,
यह प्रेतात्माओं का शहर है।

– डॉ राधेश्याम शुक्ल

 

इस सप्ताह

गीतों में-
डॉ राधेश्याम शुक्ल

कविताओं में-
शबनम शर्मा

विविध विधाओं में-
गिरीश बिल्लोरे ''मुकुल''

दिशांतर में-
सुरेश राय

पिछले सप्ताह

इस माह के कवि-
ममता किरण

गीत और ग़ज़ल में-
डॉ. अजय पाठक, संजय ग्रोवर, डॉ राम सनेही लाल शर्मा 'यायावर', अचला दीप्ति कुमार

दोहों में-
डॉ. गोपाल बाबू शर्मा

काव्य संगम में-
बशीर अतहर

हास्य व्यंग्य मे-
चक्रधर शुक्ल

मुक्तक में-
सुनील जोगी

कविताओं में-
मथुरा कलौनी, रमेश देवमणि, आशुतोष दुबे

देशांतर में-
यू.ए.ई. से चंद्र मोहन भंडारी और यू एस ए से अंजना संधीर

नई हवा में-
विक्रांत, शांतनु गोयल और शशि भूषण

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

Google

 
Search WWW  Search anubhuti-hindi.org

ssssss प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी