अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

         प्रेम, शांति, सद्भावना

 
प्रेम- शांति, सद्भावना, एका, यश, उत्कर्ष
हँसी-खुशी, संपन्नता, जग भर दे नव वर्ष

लिखें इबारत हर्ष की, तितली तेरे पंख
रहे देश में एकता, बजें प्रेम के शंख

ऐसा वर दो राम जी, बना रहे विश्वास
प्रेम, शांति, सद्भावना, भर दो मन उल्लास

देना था, देकर गई, ‘दीपक’ आधी रात
नई साल ले आ गई, खुशियों की सौगात

नई साल में भर दिए, ईश्वर ने उपहार
पाएँगे युग सारथी, मानवता के द्वार

उम्मीदें नव वर्ष का, करती हैं सम्मान
बनी रहेगी साल भर, चेहरों पर मुस्कान

- शिव कुमार “दीपक”
१ जनवरी २०२५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter