अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

मेरा भारत
 विश्वजाल पर देश-भक्ति की कविताओं का संकलन

तिरंगा सबसे ऊँचा रहे

इस झंडे के नीचे आ हर भारतवासी कहे-
तिरंगा सबसे ऊँचा रहे।

इस झंडे को पाने के हित
हमने अगणित प्राण दिए।
आह न की बलि-वेदी पर
जब शोणित से स्नान किए।
फाँसी के तख़्ते पर झूले
ज़ुल्म अनेकों सहे। तिरंगा सबसे ऊँचा रहे।।

श्वेत, हरित, केसरिया बाना
पहन तिरंगा लहराया।
शांति, क्रांति, उन्नति का देखो,
संदेशा देने आया।
जन-जन करे प्रणाम इसे
कसकर हाथों में गहे, तिरंगा सबसे ऊँचा रहे।।

तन-मन-धन का पूर्ण समर्पण
आओ, सब करते जाएँ।
इसी राष्ट्र-ध्वज के नीचे हम
आज शपथ मिलकर खाएँ
आँच न आने देंगे इस पर,
चाहे दुनिया दहे, तिरंगा सबसे ऊँचा रहे।।

हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई
एक बाग़ के फूल सभी।
भारत के उपवन की शोभा
घटने पाए नहीं कभी।
दया, अहिंसा, प्रेम-भाव की
सदा त्रिवेणी बहे, तिरंगा सबसे ऊँचा रहे।।

- राममूर्ति सिंह अधीर

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है