 |
|
माँ की ममता |
|
 |
|
|
|
माँ की ममता का नहीं, होता
कोई अंत।
सरिता है माँ नेह की, माँ का प्यार अनंत।।
माता बहना रूप में, हरदम करती प्यार।
मन जिनका निर्मल सदा, होता ह्रदय उदार।।
करुणा प्यार दुलार का,माँ का हरदम भाव।
कष्टों पर औषधि सदृश, भर जाती है घाव।।
कैसी भी हो परिस्थिति, माँ ही रहती साथ।
अपने बच्चों का कभी, नहीं छोड़ती हाथ।।
त्याग समर्पण के लिये, जग में माँ का नाम।
माँ के चरणों में बसे, सारे तीरथ धाम।।
माँ की ममता का यहाँ, कितना सुन्दर रूप।
ठिठुरे तन को ज्यों मिले, सर्दी में प्रिय धूप।।
- राम शिरोमणि पाठक
२९ सितंबर २०१४ |
|
|
|