अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

गाँव में अलाव
जाड़े की कविताओं को संकलन

गाँव में अलाव संकलन

हाथ में प्याला

          मधुर मौसम
चलता मगन
राह पर कोई
पहन कर घूमे
धूप का कंगन
खुले खिड़की तो
दौड़ कर आये
ठंडी पवन
छूटे कंपकंपी
रात भी सिमटे
बाँचे बचपन
हाथ में प्याला
धीरे धीरे
सेके तनमन।

- संगीता गोयल

   सर्दीः तीन चित्र

चाँदनी ठंडी रातों में
कहीं दूर, लम्बे रास्तों पर
कोहरे में डूबे
सिहर उठे हैं सर्दी में।

शरद का सुहावना दिन
गुनगुना सूरज
गरमाहट की आस लिये
घर का यह एकांत कोना।

जादू सी धूप
पल में आये पल में जाये
थरथराती सिकुड़न में
प्याला भर चाय।

- संध्या

 

  

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है