अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

क्यों है बदनाम बबूल
 
काँटे होते गुलाब में भी
फिर क्यों है बदनाम बबूल

रक्षक बनता अमराई का
उसे आम से क्या कुछ काम
करना पर्यावरण संतुलित
बदनामी हो या यश-नाम
यह तो है दुनिया पर निर्भर
क्या उससे करना वसूल

हर वनस्पति का कुदरत ने
सोच बिछाया भू पर जाल
बाड़ खेत की बनता कीकर
जल कटाव का भी यह काल
तना सौंपता गोंद कीमती
औषध बन जाते जड़ मूल

अंग अंग इसका उपयोगी
हर लेता रोगों के श्राप
अगर उचित स्थानों पर रोपें
समझें इसके सद्गुण आप
लेकिन मित्रो कभी न बोना
रिश्ते नातों में ये शूल

- कल्पना रामानी
१ मई २०२०

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter