अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

ऋषभ देव शर्मा

जन्म- 4 जुलाई 1957, ग्राम- गंगधाडी जिला- मुज़फ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा- एम.ए. (हिंदी), एम.एससी. (भौतिकी), पीएच.डी. (उन्नीस सौ सत्तर के पश्चात की हिंदी कविताओं का अनुशीलन)।
कार्यक्षेत्र- 1983-1990 जम्मू और कश्मीर राज्य में गुप्तचर अधिकारी (इंटेलीजेंस ब्यूरो, भारत सरकार)। 1990-1997 प्राध्यापक- उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (मद्रास और हैदराबाद केंद्र में), 1997-2005 रीडर- उच्च शिक्षा और शोध संस्थान (हैदराबाद केंद्र में) तथा 2005-2006 प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान (एरणाकुलम केंद्र में)
संप्रतिः 15 मई 2006 से प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद केंद्र में।
प्रकाशित कृतियाँ
काव्य संग्रह
- तेवरी, तरकश, ताकि सनद रहे।
आलोचना- तेवरी चर्चा, हिंदी कविता- 8वाँ 9वाँ दशक।
अनुवाद चिंतन- साहित्येतर हिंदी अनुवाद विमर्श।

इसके अतिरिक्त अनेक पुस्तकों का संपादन, पाठ्यक्रम लेखन और शोध निर्देशन। मूलतः कवि। 1980 में तेवरी काव्यांदोलन (आक्रोश की कविता) का प्रवर्तन। अनेक शोध परक समीक्षाएँ एवं शोध पत्र प्रकाशित।

संपर्क :
rishabhadeosharma@yahoo.com

 

अनुभूति में ऋषभदेव शर्मा की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
दुआ
मैं झूठ हूँ
सूँ साँ माणस गंध

तेवरियों में-
रोटी दस तेवरिया
लोकतंत्र दस तेवरियाँ

टिप्पणी--
1-
(तेवरी काव्यांदोलन की घोषणा 11 जनवरी 1981 को मेरठ, उत्तर प्रदेश, में हम कुछ मित्रों ने की थी। इसका घोषणा पत्र डॉ. देवराज और ऋषभ देव शर्मा ने जारी किया था। तेवरी सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विसंगतियों पर प्रहार करने वाली आक्रोशपूर्ण कविता है। यह किसी भी छंद में लिखी जा सकती है। इसकी हर दो पंक्तियाँ स्वतः पूर्ण होते हुए भी पूरी रचना में अंतः सूत्र विद्यमान रहता है। तेवरी का छंद सम-पंक्तियों में तुकांत होता है। इसे अमेरिकन कांग्रेस की लाइब्रेरी के कॅटलॉग में 'पोएट्री ऑफ प्रोटेस्ट' कहा गया है।)

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है