अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में नीरज गोस्वामी की
रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
गर हिम्मत हो
तल्खियाँ दिल मे
तोड़ना इस देश को

दोहों में-
मूर्खता के दोहे

अंजुमन में-
आए मुश्किल
उन्हीं की बात होती है

कभी ऐलान ताकत का
कहानी में
कुछ क़तए
कुछ रुबाइयाँ
कौन करता याद
कौन देता है कौन पाता है
गीत तेरे
जड़ जिसने थी काटी
जहाँ उम्मीद हो ना मरहम की

जिस पे तेरी नज़र
झूठ को सच बनाइए साहब
तेरे आने की ख़बर
दिल का दरवाज़ा
दिल का मेरे
दिल के रिश्ते
नीम के फूल
पहले मन में तोल
फूल ही फूल

फूल उनके हाथ में जँचते नही
बात सचमुच
भला करता है जो
मान लूँ मै
मिलने का भरोसा
याद आए तो
याद की बरसातों में
याद भी आते क्यों हो
ये राह मुहब्बत की
लोग हसरत से हाथ मलते हैं

वो ही काशी है वो ही मक्का है
साल दर साल

` दिल का दरवाज़ा

करम फ़रमाएगा, ये सोच मैं आया नहीं करता
नहीं कुछ पास, लेकिन हाथ फैलाया नहीं करता

खुला है दिल का दरवाज़ा, वो चाहे जब भी आ जाए
तक़ल्लुफ़ में मैं अपना वक्त यों ज़ाया नहीं करता

परों पर नाज़ है, बेशक उड़ो तुम आसमानों में
डरा गिरने से गर कोई वो उड़ पाया नहीं करता

भलाई से नहीं पाया है कुछ, उस शख़्स ने यारों
भलाई फिर भी करने से, वो घबराया नहीं करता

हज़ारों ख़्वाहिशें रखते हैं जो उनके निकलते दम
नहीं ख़्वाहिश बड़ी कोई मैं पछताया नहीं करता

बड़ा मशहूर है हर दम घिरा रहता है लोगों में
मगर तन्हा है दिल उसका, वो जतलाया नहीं करता

बहुत जल्दी है तुमको, यार यों क्यों दौड़े जाते हो
तुझे जाना कहाँ है कुछ समझ आया नहीं करता

चलो 'नीरज' कहीं बैठो, घनेरी ठंडी छाँवों में
कि फ़ुरसत का ये मौसम, लौट कर आया नहीं करता

16 जुलाई 2006

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है