अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में रामेश्वर कांबोज हिमांशु की रचनाएँ--

नई रचनाएँ—
इस शहर में
इस सभा में
गाँव अपना
तुम बोना काँटे
दिन डूबा
 

हास्य व्यंग्य में—
कर्मठ गधा
कविजी पकड़े गए

पुलिस परेशान

दोहों में—
गाँव की चिट्ठी
वासंती दोहे

कविताओं में—
ज़रूरी है
बचकर रहना
बेटियों की मुस्कान
मैं घर लौटा

मुक्तकों में—
सात मुक्तक

क्षणिकाओं में—
दस क्षणिकाएँ

गीतों में—
आ भाई सूरज
इस बस्ती मे
उजियारे के जीवन में

उम्र की चादर की
कहाँ गए
धूप की चादर
धूप ने
उदास छाँव
आसीस अंजुरी भर
लेटी है माँ

संकलन में—
नई भोर
नया उजाला

  कर्मठ गधा

घोड़ों का कद ऊँचा है, माना पद भी ऊँचा है।
गधा नहीं फिर भी कम है, ढोता बोझ नहीं गम है।
घोड़ा रेस जिताता है, कुछ जेबें भर जाता है।
जो-जो काम गधा करता, घोड़ा कब कर पाता है।

धीरज का है रूप गधा, नहीं क्रोध में जलता है।
रूखा-सूखा खाकर भी, बड़ी मस्ती में चलता है।
मान अपमान से परे गधा, कभी नहीं शोक मनाता है।
अपने ऊँचे मधुर स्वर में, गुण प्रभु के गाता है।

सुख-दुख से निरपेक्ष गधा, सचमुच सच्चा संन्यासी है।
जिस हालत में भगवान रखे, वही हाल सुख-राशि है।
गधा कर्म का पूजक है, सुबह जल्दी उठ जाता है।
बीवी सोती रहती है, गधा ही चाय बनाता है।

एसी चैम्बर में घोड़ा घंटी खूब बजाता है।
गधा देर में जब सुनता तब घोड़ा चिल्लाता है।
दफ्तर में जाकर देखो गधे डटकर के काम करें।
घोड़ा फ़ाइलों में छुपकर जब चाहे आराम करे।

घोड़ा खाता है तर माल गधा बस पान चबाता है।
चाहे जितना भी थूके न पीकदान भर पाता है।
जिस दिन गधा नहीं होगा दफ्तर बन्द हो जाएँगे।
आरामतलब जो भी घोड़े सारा बोझ उठाएँगे।

इसीलिए मैं कहता हूँ गर्दभ का सम्मान करो।
राह-घाट में मिल जाए कभी न तुम अपमान करो।

९ मई २००६

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है