अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हिमांशु कुमार पांडेय की रचनाएँ-

कविताओं में-
क्रूर आलोचक
कहाँ कहाँ डोलूँगा
दुर्घटना
तुम्हारा स्पर्श
पहाड़ के उस पार
लंबा ख़त
मैंने कविता लिखी

  लम्बा खत

मैंने पढ़ा
तुम्हारा लम्बा खत

जैसे किसी सपने की परी को
सामने आ खड़े होने का निमंत्रण
या किसी नवोढ़ा पत्ती की रंजित देह को
न बदलने का नियंत्रण;
या फिर अपने कोमल पत्रों में सिमटी
कली को, न खिलने की पाबंदी
अथवा संभव करना सितारों और सूरज की
असंभव युगलबन्दी -

ऐसा विश्वास दिखा तुममें
ऐसी क्षमता दिखी
कि जहाँ न अक्षर थे
और न ही शब्द,
जहाँ न सम्बोधन था
और न ही संवाद-
लिखा तुमने एक लम्बा खत।

बरसते पानी से प्रवाह लेकर
पक्षियों के संवाद से संवाद लेकर
सतरंगी इन्द्रधनुष से सतरंगी छवि पाकर
खड़ी कर दी तुमने - एक आत्मा।

लिखते रहो ऐसे ही
आहट को टटोलते हुए,
देह नहीं
फूल नहीं
गंध को खंगालते हुए।

२९ सितंबर २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है