प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१. ११. २०१५

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

दीप बाती

 

111

आज बिखरे हैं सितारे जिधर देखो
आसमां जैसे धरा पर उतर आया

रात ने गोटे जड़ी
चूनर निकाली
झिलमिलाती है अमावस
बन दिवाली
खिलखिलाती घूमती है
खुशी घर-घर
सज गई नव-यौवना सी
रात काली

चाँद उतरा धरा पर बारात लेकर
रूप दुल्हन सा निशा का निखर आया

देहरी पर अल्पना के
रंग सजते
सांध्य-पूजन हो रहा है
शंख बजते
धूप बाती से महकती
सब दिशायें
मात लक्ष्मी के कलश
घर-द्वार सजते

रात्रि भर काली-यजन के मन्त्र जपकर
प्रात लेकर साधना-फल सुघर आया

क्षीण हो कर बुझ रही है
दीप-बाती
जा रही है रात, कलरव
है प्रभाती
धुल रहा जग धवल किरणों से
नहा कर
भोर आई स्वप्न-नगरी
को जगाती

इस निशा मन मोहिनी को कर विदा अब
रश्मिरथ पर चढ़ दिवाकर प्रखर आया

- मानोशी चैटर्जी

इस पखवारे
दीपावली विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अनुराग तिवारी

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

अशोक शर्मा

bullet

आभा खरे

bullet

उमा प्रसाद लोधी

bullet

कुमार गौरव अजीतेन्दु

bullet

कुमार रवीन्द्र

bullet

कृष्ण भारतीय

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

प्रदीप शुक्ल

bullet

भारतेन्दु मिश्र

bullet

भावना तिवारी

bullet

मानोशी चैटर्जी

bullet

बसंत कुमार शर्मा

bullet

रंजना गुप्ता

bullet

रमेश राज

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

bullet

राजेन्द्र वर्मा

bullet

रामेश्वर प्रसाद सारस्वत

bullet

रावेन्द्र कुमार रवि

bullet

शशि पाधा

bullet

संजीव वर्मा सलिल

bullet

सीमा अग्रवाल

bullet

सीमा हरि शर्मा

bullet

सुरेश पांडा

bullet

हरिवल्लभ शर्मा

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

अंजुमन में-

bullet

अमित वागर्थ

bullet

आभा सक्सेना

bullet

कल्पना रामानी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

संजू शब्दिता

छंदमुक्त में-

bullet

उमेश मौर्य

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

मंजुल भटनागर

bullet

सरस दरबारी

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

सविता मिश्रा

छंदों में-

bullet

कल्पना-मिश्रा-वाजपेयी-(कुंडलिया)

bullet

ज्योतिर्मयी पंत (दोहे)

bullet

टीकमचंद ढोडरिया (दोहे)

bullet

प्रभु त्रिवेदी (दोहे)

bullet

पवन प्रताप सिंह पवन (सवैया)

bullet

अनेक रचनाकार (हाइकु)

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी