प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१७. ८. २०१५

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

प्रभात वंदना

 

111

फ़ना हुईं गुलामियाँ, ये ऋतु स्वतन्त्रता की है।
अमन की बात बोलिए, प्रभात, वंदना की है।
1
लपेट लोभ, छल-कपट, बिछी हुई हैं गोटियाँ
विजित न जीत हो कि ये, बिसात, दासता की है।
1
मिटे जो देश के लिए, शहीद, उनकी याद में
जलाएँ एक दीप फिर, ये रात प्रार्थना की है।
1
करें न अंध-अनुकरण, विदेशी रीति-नीति का
स्वदेश की पुकार ये, गुहार माँ धरा की है।
1
भुलाके द्वेष-क्लेश सब, करें नमन निशान को
कि बात याद हो सदा, ये भू परम्परा की है।
1
सदय बनें, सुदृढ़ बनें, हृदय उतार लें चलो
हवाओं में घुली हुई, जो सीख हर ऋचा की है।
1
ढले कभी न भानु अब, सुराज, सौख्य, सत्य का
सुयोग से मिली हमें, हयात, ज्योत्सना की है
1
रहें न वे अपूर्ण अब, स्वतंत्र राजतंत्र में
जो ख्वाब हर सपूत के, जो आस हर सुता की है
1
रुकें न पग प्रयास के, झुके न अब ध्वजा कभी
बनी रहे स्वतन्त्रता, ये चाह ‘कल्पना’की है
1
- कल्पना रामानी

इस सप्ताह
स्वतंत्रता दिवस विशेषांक में

अंजुमन में-

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

कल्पना रामानी

bullet

जगदीश पंकज

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

बसंत शर्मा

bullet

वी.सी.राय नया

bullet

शंभु शरण मंडल

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

छंदों में-

bullet

अमन चाँदपुरी (दोहे)

bullet

करन बहादुर (दोहे)

bullet

ज्योतिर्मयी पंत (दोहे)

bullet

पवन प्रताप सिंह (प्रमाणिका)

bullet

मंजु गुप्ता (दोहे)

bullet

मंजुल भटनागर (ताँका)

bullet

शशि पाधा (हाइकु)

bullet

सीमा हरि शर्मा (दोहे)

bullet

सौरभ पांडेय (घनाक्षरी)

पिछले सप्ताह
१० अगस्त २०१५ के अंक में

गीतों में-
अनिल कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार विष्णु, ओम प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश नौटियाल, उमा प्रसाद लोधी, कल्पना रामानी, कुमार गौरव अजीतेन्दु, कुमार रवीन्द्र, गीता पंडित, चंद्रप्रकाश पाण्डे, जगदीश पंकज, पंकज परिमल, प्रदीप शुक्ल, पल्लव, पूर्णिमा वर्मन, मधु प्रधान, मधु शुक्ला, रंजना गुप्ता, रवि शंकर मिश्र रवि, राजेन्द्र वर्मा, रामेश्वर प्रसाद सारस्वत, विनय भदौरिया, शशि पाधा, शुभम श्रीवास्तव ओम, संजीव वर्मा सलिल, सीमा अग्रवाल, सुरेन्द्रपाल वैद्य, सौरभ, त्रिलोक सिंह ठकुरेला
छंदमुक्त में- अश्विन गाँधी, उमेश मौर्य, गणेश गंभीर, मंजुल भटनागर

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी